News Addaa WhatsApp Group

कोरोनाकाल के बीच RBI ने दी बडी राहत, EMI भुगतान पर तीन महीने की छूठ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 22, 2020  |  9:18 AM

1,270 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोनाकाल के बीच RBI ने दी बडी राहत, EMI भुगतान पर तीन महीने की छूठ

काल में लॉकडाउन (Lockdown) का मार झेल रही देश की जनता के लिए भारतीय रिजार्व बैंक की तरफ से राहत भरी खबर आई है. आरबीई ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. इसे 4.4% से घटाकर 4% कर दिया गया है. इस फैसले से आम लोगों की EMI कम हो सकती है.

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने EMI के भुगतान पर 3 महीने की अतिरिक्‍त छूट का भी ऐलान किया है. इसका मतलब है कि अगर आप अगले 3 महीने तक अपने लोन की EMI नहीं देते हैं तो बैंक आप पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं डालेगा. बता दें कि पहले यह छूट मार्च से मई तक दी गई थी. अब EMI भुगतान में छूट को अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है.
आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान आरबीआई ने रेपो रेट में दूसरी बार कटौती की है. इससे पहले 27 मार्च को आरबीआई गवर्नर ने 0.75 फीसदी कटौती का ऐलान किया था. इसके बाद बैंकों ने लोन पर ब्‍याज दर कम कर दिया था.
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कोरोनो वायरस के कारण ग्लोबल इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ा है. उन्होंने बताया कि एमपीसी (मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी) पॉलिसी रेपो रेट में 0.40 फीसद की कटौती पर सहमत हुई है. इससे लोगों पर लोन की ईएमआई का बोझ कम होगा. जबकि रिवर्स रेपो रेट को 3.75 फीसद से घटाकर 3.35 फीसद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि महंगाई दर अभी भी 4 फीसदी के नीचे रहने की संभावना है. लेकिन लॉकडाउन के वजह से कई सामानों की कीमत बढ़ सकती है.

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking