News Addaa WhatsApp Group

कोरोना के ईलाज में इंजेक्शन का गोरखधंधा! टोसिलिजुमैब इंजेक्शन का धड़ल्ले से कालाबाजारी।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 1, 2020  |  3:26 PM

1,540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना के ईलाज में इंजेक्शन का गोरखधंधा! टोसिलिजुमैब इंजेक्शन का धड़ल्ले से कालाबाजारी।

●टोसिलिजुमैब नामक इंजेक्शन पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक.।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर। कोरोना के खतरे से परेशान संक्रमितों के ईलाज के लिए चिकित्सकों की ओर से उपयोग में लाया जा रहा विदेशी दवा टोसिलिजुमैब नामक इंजेक्शन की खपत जिले में ऐसी बढ़ी है कि बाजार के दवाखानों से गायब ही हो गया है। फिलहाल दलालों के जरिए जरूरत के मुताबिक कालाबाजारी के जरिए 40000/-का इंजेक्शन कोरोना संक्रमितों को देने के लिए परेशान परिजनों को 70000/-में मिल रहा है।
जानकारी के लिए बताँ दूँ कि पालघर जिलाधिकारी व जिला शल्य चिकित्सक को इस गोरखधंधे की जानकारी संज्ञान में आते ही इंजेक्शन के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाते हुए दलालों को चिंहित किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
●क्या है टोसिलिजुमैब इंजेक्शन??●
जानकार बताते है कि अर्थराइटिस के ईलाज में काम आने वाली यह इंजेक्शन एक मात्र विदेश की स्विट्जरलैंड की राँश स्थित एक दवा कंपनी पेटेंट के रुप में तैयार करती है। भारत में इसकी मारकेंट़िग दवा की नामचीन कंपनी सिपला के पास है। इसकी बजारु कीमत मात्र 41000/-रुपये के आसपास है।
●कोविड-19 रोगियों के लिए क्या है उपयोग?●
ज्ञात हुआ है कि कोरोना संक्रमितों जिन्हें निमोनिया के कारण फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद वैटिंलेटर पर रखा गया है उन्हे कोरोना के ईलाज कर रहे चिकित्सक टोसिलिजुमैब इंजेक्शन लगाने की सलाह दे रहे है। लेकिन बाजार से गायब इंजेक्शन को दलालों के जरिए दुगुने दामों पर भी सिफारश पर दिये जाने के समाचार मिल रहे है।
प्रशासन की इस बावत कारवाई●
बताया जा रहा है कि औद्योगिक शहर बोईसर स्थित कोविड सेंटर टीमा अस्पताल के एक निजी चिकित्सक के उपर शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से कारवाई करते हुए सेवा मुक्त कर दिया गया है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking