News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: अज्ञात कारण से लगी आग,लाखो रुपये के समान जलकर खाक

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 28, 2021  |  3:04 PM

845 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अज्ञात कारण से लगी आग,लाखो रुपये के समान जलकर खाक

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नरकूछपरा गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से गुमटी सहित दुकान में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदारों ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
नरकूछपरा गांव के शिवमन्दिर के समीप नहर की पटरी के बगल में राधेश्याम शर्मा झोपड़ी में गुमटी रखकर बर्षों से किराना का दुकान चलाते हैं। कल सायं दुकान बन्द कर खाना खाने घर चले गए। उन्होंने खड्डा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अज्ञात अराजकतत्वों ने उनकी झोपडी में आग लगा दिया जिससे झोपडी, गुमटी सहित दुकान में किराने के सामान सहित नकदी जलकर राख हो गया। बगल की दुकान में आदित्य शर्मा मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। अग्निकांड में उनकी भी झोपड़ी सहित 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया। शोर व आग देखकर गांव के रामबृक्ष यादव, अर्जुन कुशवाहा, तौकिर अहमद, लालजी विश्वकर्मा, रामनाथ यादव, श्रवन यादव, राजेन्द्र, रमेश, रामलाल, प्रधान अशोक यादव आदि ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर रात में ही पहुंची पीआरवी पुलिस ने जायजा लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस अग्निकांड में दुकानदारों के लाखों रुपए क्षति का अनुमान है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking