News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2021  |  6:09 PM

801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान!

संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

खड्डा/कुशीनगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों के गोल्डेन कार्ड बनवाने को लेकर तहसील क्षेत्र के गांवों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम अरविंद कुमार व तहसीलदार डा.एसके राय ने गांव-गांव जाकर लोगों को गाड़ी पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से योजना की जानकारी देकर लोगों से कार्ड बनवाने की अपील कर रहे हैं।
शनिवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार व तहसीलदार डा.एस.के राय ने खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा नौतार जंगल गांव में पहुंचकर अपनी गाड़ी पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए लोगों से गोल्डेन कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोल्डेन कार्ड बन जाने से लाभार्थियों के पांच लाख रुपए तक के इलाज में फ्री में होगा। एसडीएम ने बताया कि कुल 1416 बीमारियों का इलाज गोल्डेन कार्ड से संभव है। उन्होंने गांव के सहज केंद्र संचालक से भी बात कर प्रगति की समीक्षा भी की। ध्वनि विस्तार यंत्र लगे वाहन से गांव गांव लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking