संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर।आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें पात्र लाभार्थी को 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। इसके लिए लाभार्थी परिवारों को गोल्डन कार्ड बनवाया जाना अनिवार्य है। तहसील प्रशासन ने खड्डा तहसील क्षेत्र के शत-प्रतिशत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाए जाने को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है उक्त बातें नरकहवां व पनियहवा में एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार ने आशा, सहज संचालको व ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया।
गुरुवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने नरकहवा गांव के पात्र लाभार्थी जो बर्ष 2011 के सामाजिक आर्थिक जनगणना में सेक डाटा में सम्मिलित हैं व गोल्डेन कार्ड बनवाने से बंचित रह गए हैं उनको शीघ्र कार्ड बनवा लेने की अपील करते हुए मन्दिर, मस्जिद से एलाउंस कर सहज जनसेवा केन्द्र से कार्ड बनवा लेने की बात की। उन्होंने आशा, संगिनी, कोटेदार व स्वास्थ्य एवम् ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारियों संग बैठक कर बंचित लोगों का सहयोग कर शीघ्र मुख्यमंत्री गोल्डेन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इस बैठक में विजय गुप्ता, डा. नागेन्द्र दूबे, ओमप्रकाश साहनी, जितेन्द्र निषाद, काशी यादव विनोद दूबे सहित राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…
कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…