खड्डा/कुशीनगर | स्थानीय उपनगर स्थित काली मंदिर के खेल मैदान में केसीसी काली मंदिर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टुर्नामेंट का फाईनल मैच शुक्रवार को पुलिस लाइन खड्डा व काली मंदिर खड्डा के बीच खेला गया। जिसमें काली मंदिर की टीम ने फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया।
शुक्रवार को सातवें दिन फाइनल मैच पुलिस लाइन खड्डा व काली मंदिर खड्डा के बीच खेेेला गया। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। काली मंंदिर के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 235 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। जिसमें सचिन ने 100 रनों की हिस्सेेदारी निभाई। पुलिस लाइन खड्डा की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट गंवाकर 125 रनों पर सिमट गई। अर्जुन मोदनवाल ने 2 ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट झटके। मैैैच में राहुल को मैन आफ द मैच, सचिन गुप्ता को मैन आफ द सिरीज का खिताब मिला। पुरस्कार वितरण सेराज अहमद व एसआई अजय पटेल द्वारा किया गया।
इस दौरान मुकेश जायसवाल, सदरे आलम, गोलू विश्वकर्मा, अमित, सुनील, संटू, फैज, इमरान, पवन मद्धेशिया, कादिर, विशाल, अंशू, सुरज, मु.इब्राहिम, सत्यम, ईश्वर, सोएब, गुफरान, सचिन आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…