खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव में संदिग्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे तुर्कहां सीएचसी पर ले गए जहां चिकित्सक ने उसके मौत हो जाने की पुष्टि कर दिए, शव को परिजन अस्पताल से घर ले गए।
नौतार जंगल गांव निवासी रमेश साहनी की पुत्री संगीता उम्र 20 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत नाज़ुक हो गई। घर वालों ने उसे जल्दी-जल्दी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा अस्पताल लेकर गए जहां चेक अप कर चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के पीछे क्या कारण रहा यह पता नहीं चल सका है, फिलहाल परिजन मृतक किशोरी के शव को घर लेकर चले गए हैं।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…