News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर होगा मौनी अमावस्या पर पनियहवा घाट पर स्नान

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 4, 2021  |  5:55 PM

1,115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर होगा मौनी अमावस्या पर पनियहवा घाट पर स्नान

खड्डा/कुशीनगर। मौनी अमावस्या पर नारायणी नदी के पनियहवा घाट पर स्नान हेतु पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के बीच सभी प्रकार की सुविधा व सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता व विधायक की मौजूदगी में गुरुवार को खड्डा एसडीएम के कार्यालय में रणनीति बनाई गयी। इस अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ व अन्य जिम्मेदार उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

खड्डा तहसील मुख्यालय पर आयोजित बैठक में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, एडीएम विन्ध्यवासिनी राय, एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार डा. संजीव राय, मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय तथा युवा ब्यापार मण्डल छितौनी के अध्यक्ष संजय हमदर्द व इओ देवेश मिश्रा ,थानाध्यक्ष खड्डा आरके यादव, थानाध्यक्ष हनुमानगंज ज्ञानेन्द्र कुमार राय आदि की मौजूदगी में इस बात पर निर्णय हुआ कि आगामी 11 फरवरी को मौनी अमावस्या पर पूर्व की भांति नारायणी नदी के पनियहवा घाट( रेल सह सड़क पुल) के नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच सकते हैं। इसे देखते हुए स्नान के लिए नदी में बैरिकेटिंग के अलावा नाव सहित गोताखोर की तैनाती, घाट की साफ सफाई व सीढ़ी मरम्मत, शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, खोया पाया, पार्किंग, महिला श्रद्धालुओं के कपड़ा बदलने के लिए सुरक्षित स्थान, रेलवे ट्रैक पर भीड़ को नहीं जाने देने का प्रवन्ध, रोशनी, सेल्फी से रोकने सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय से सम्वन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण करा लिए जाएं। बैठक में बीडीओ आनन्द प्रकाश सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking