News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत, प्रयागराज में शिक्षा ग्रहण करता था मृतक!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2021  |  6:59 PM

951 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत, प्रयागराज में शिक्षा ग्रहण करता था मृतक!

संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा/कुशीनगर।नगरपंचायत खड्डा की सभासद गायत्री देवी पत्नी शिवशंकर गुप्ता के पुत्र प्रद्युम्न गुप्ता की सोमवार की सुबह गोरखपुर में ट्रेन से हुई दुर्घटना में कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी गोरखपुर ने मौके से बरामद मोबाइल द्वारा परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया
खड्डा नगर निवासी शिवशंकर गुप्ता के पांच संतानो मे चौथे नम्बर का प्रद्युम्न गुप्ता 21 वर्ष प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते थे। परिवारीजन के मुताबिक उनकी तवियत खराब होने से भाई ने उन्हें बस में बैठा दिया। रविवार रात में बस से गोरखपुर पहुँचे। रेलवे कालोनी में रह रही अपनी बहन के यहां जाने के निकले की ट्रेन से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जीआरपी गोरखपुर ने घर पर फोन करके बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर मोहद्दीपुर रेल फाटक के पास मौत हो गयी है। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। शोक संवेदना जताने वाले लोगो की भीड़ जमा हो गयी।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

इस संबंध में जीआरपी गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव बरामद हुआ है। युवक खड्डा का है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking