News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: डीएपी खाद के बढ़े दाम के विरुद्ध सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 25, 2021  |  6:51 PM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: डीएपी खाद के बढ़े दाम के विरुद्ध सपाइयों ने किया प्रदर्शन

खड्डा/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सपाईयों ने गुरुवार को 4 सूत्रीय मांगो को लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंच प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम खड्डा को सौंप निराकरण की मांग की। सपा नेताओं ने निराकरण न होने की स्थिति में पंचायत चुनाव के बाद बृहद को चेताया।
जुलूश की शक्ल में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पहुंचे सपाईयों ने डीएपी खाद के दाम में 300 रुपये की बृद्धि से नाराज होकर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाये।नेताओं ने सपा सरकार में स्वीकृत खड्डा तहसील के भवन को तत्काल शुरू कराने, सपा कार्यकर्ताओं का पुलिसिया उत्पीड़न को रोकने व किसान हित में चीनी मिलों पर बकाए 280 करोड़ रूपये गन्ना मूल्य तत्काल कराये जाने की मांग की। पूर्व मंत्री ने एसडीएम अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपकर निराकरण कराने की मांग की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, सपा नेता संजय सिंह, विश्वविजय सिंह, सरतेज यादव, जयचन्द प्रसाद गोंड, लालधर यादव, विनित, अमित राव, संजय कुमार, दिनेश सिंह, विशाल सिंह, अजीज अंसारी, दीपक राव, गौरव राव, मुन्ना यादव, विशाल जायसवाल, सुग्रीव राजभर, राजीव तिवारी, विधायक यादव आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking