News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: तहसील बार एशोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 19, 2021  |  4:59 PM

594 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तहसील बार एशोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शुक्रवार को तहसील बार एशोसिएशन के नव निवार्चित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे व विशिष्ट अतिथि विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन व मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री दूबे ने कहा कि लोगों को सुलभ न्याय दिलाने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं पर है। अधिवक्ता पीड़ितों को न्याय देकर अपने न्यायिक पेशे के प्रति बफादार रहें। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि तहसील भवन खड्डा में जल्द बनेगा। सभी अड़चनों को शीघ्र दूर कराया जाएगा। कार्यक्रम को एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार डा.एसके राय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, बरिष्ट अधिवक्ता किशोर यादव, आनंद दूबे, आलोक तिवारी, राजू तुलस्यान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद व विधायक ने अध्यक्ष विपिन विहारी श्रीवास्तव व महामंत्री अवधेश यादव सहित अधिवक्ता पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंच का संचालन अधिवक्ता अमियमय मालवीय ने किया। इस दौरान पूर्व डीजीसी सुरेन्द्र नाथ मिश्र, पी.के मिश्रा, सतीश मद्धेशिया, कुणाल राव, संतोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, हरी गुप्ता,अजय गोविंद राव, श्रीकृष्ण यादव, हरिगोविन्द रौनियार, रितेश पांडेय, संजय राव, कोमल, आनंद सिंह, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking