खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई के हसनू टोला में बीते शुक्रवार को तेंदुए ने हमला कर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया है। लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए सोमवार को एक कुत्ते की सरेह में मौत की घटना को ग्रामीण तेंदुए का शिकार होना बता रहे हैं। मंगलवार को भी वन विभाग की टीम निचलौल वन रेंज टीम को साथ लेकर आस- पास के इलाकों की कांम्बिग कर रही है लेकिन वन विभाग के हाथ खाली हैं। आस- पास के ग्रामीणों में दहशत व भय बना हुआ है।
बताते चलें कि शुक्रवार को लखुआ लखुई के हसनू टोला में तेंदुए ने बकरी चरा रही प्रभावती के उपर हमला कर दिया जिससे उनके शरीर पर जगह- जगह चोट आ गई उनके साथ ही तेंदुए ने आधा दर्जन लोगों पर अक्रामक हो चोटिल कर दिया। सभी का इलाज जिला चिकित्सालय में हुआ। सभी घायलों की स्थिति ठीक है। ग्रामीण तेंदुए को अभी भी गांव के आस- पास कै गांवों व सरेह में उसकी मौजूदगी बता रहे हैं। सोमवार को लखुई सरेह में एक कुत्ते को मरे हुए देखकर लोग तेंदुए द्वारा ही शिकार होने का कयास लगा रहें हैं व एक बिडिओ भी वायरल हो रहा है। हालांकि वन विभाग कुत्ते की दो तीन पूर्व मौत होने की बात बता रहा है। वन विभाग की टीम निचलौल वन रेंज को साथ लेकर दिन रात काम्विंग व पद्चिन्हों को पता लगा रहा है लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल पा रहा है। तेंदुए के भय से लखुआं गांव सहित विशुनपुरा, बहोरछपरा, भजनछपरा, नवलछपरा, नरकूछपरा सहित आस पास के गांवों के लोग भयभीत व खौफजदा हैं। वन क्षेत्राधिकारी वीके यादव ने बताया कि काम्विंग की जा रही है। ग्रामीणों को साथ लेकर लगातार खोजबीन की जा रही है। सभी को सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…