News Addaa WhatsApp Group Join करें

पढिये! खड्डा में कितने प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 18, 2021  |  9:09 PM

818 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पढिये! खड्डा में कितने प्रत्याशियों ने किया नामांकन

खड्डा/कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन रविवार को खड्डा व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया सायं 5 बजे तक जारी रही। विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने सायं पांच बजे तक कोरोनो गाइड लाइन का पालन करते हुए अपना- अपना नामांकन दाखिल किया। लाक डाउन की वजह से खड्डा में एसडीएम अरविंद कुमार तो नेबुआं नौरंगिया में तहसीलदार डा. एस.के राय के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा व परिसर में सिर्फ प्रत्याशी व प्रस्तावक ही दिखे।
खड्डा ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक के सभी गांवों के प्रधान पद के कुल 640 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है वहीं क्षेत्र पंचायत के कुल 569 लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। गांव की सरकार की सबसे छोटी ईकाई वार्ड सदस्यों के कुल 1625 यानि विभिन्न पदों के 2834 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य अजमाने नामांकन दाखिल किया है। एसडीएम अरविंद कुमार दिन भर सेन्ट्रल टेबल से माइक द्वारा कोरोनो गाइड लाइन का पालन कराते, मास्क लगा अन्दर प्रवेश करने तथा काउन्टर पर भीड़ जमा न रखने व परिसर से बाहर होते ही सीधे घरों को जाने की हिदायत देते रहे। इसी तरह तहसीलदार डा. एस.के राय ने बताया कि नेबुआं नौरगियां ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के कुल 790, बीडीसी के लिए कुल 690 एवम् वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 1360 यानि कुल 2840 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है। खड्डा विकास खण्ड के आर.ओ डा. सत्येन्द्र ने बताया कि नामांकन दाखिले के बाद जांच प्रकिया शुरू होगी। इस दौरान एस आई पीके सिंह, जीतबहादुर, सतीश चन्द्र पाण्डेय, एडीओ पंचायत सहित ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking