News Addaa WhatsApp Group Join करें

हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Apr 22, 2026  |  7:52 PM

1,002 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में आने पर गाँव के अंदर शोक की लहर दौड़ गई l घटना को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए जहाँ मृतक की माँ के द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपी गई है l वहीं कार्यवाही को लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों द्वारा बोदरवार – मंसूरगंज सड़क को जाम कर दिया गया l और सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक कुमार सिंह द्वारा मृतक की माँ सहित परिजनों को समझा बुझा कर सड़क जाम को समाप्त कराते हुए शव का अंतिम संस्कार करवाया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ज्ञात हो ? कि बुधवार 22 अप्रैल को थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा गंगराई टोला ढोड़हवा निवासी सोनू साहनी के इकलौते पुत्र मृतक रोशन साहनी उम्र लगभग 19 बर्ष का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुँचने पर परिजनों सहित ग्रामीण द्वारा घर के बगल से गुजर रही बोदरवार – मंसूरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर जहाँ तत्काल कार्यवाही की माँग करने लगे l जिससे कुछ देर के लिए लोगों का आवागमन बाधित रहा लोग रास्ता बदल कर अपने गंतब्य को आते – जाते दिखे l वहीं कमाने गए मृतक रोशन साहनी के पिता सोनू साहनी सूचना को पाकर घर आ रहे थे l मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था l मृतक की माँ द्वारा बेटे के हत्या की आशंका जताई गई और पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की गई l परिजनों सहित ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचें थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक कुमार सिंह द्वारा मृतक की माँ विनीता देवी सहित सड़क जाम कर रही महिलाओं को समझा बुझा कर कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया गया और अवागमन बहाल हुआ l तथा घर पहुँचें मृतक रोशन के पिता से शव का अंतिम संस्कार करवाया गया l

परिजनों सहित ग्रामीणों के अनुसार बताते चले ? कि बीते बीस अप्रैल सोमवार के दिन रोशन साहनी अपने घर पर सो रहा था रात में टोला निवासी राजबीर साहनी बुलेट मोटरसाइकिल से आकर उसे जगाया और दोनों कहीं पर जाने के लिए घर से एक ही साथ निकले पूछने पर दोनों ने कहा कि अभी हम लोग वापस लौट आयेंगे l और रास्ते में अपने एक और दोस्त अहिरौली बाजार अंतर्गत असना निवासी लड्डू खान को भी साथ में ले लिया l आपस में तीनों दोस्त बताए जा रहे हैं l परंतु होनी को कुछ और ही मंजूर था l कुशीनगर और महराजगंज की सीमा पर इंदरपुर – घुघुली मार्ग पर मोटरसाइकिल सड़क के किनारे गढ्ढे में जाकर गिर गई l जिससे उस पर सवार मृतक रोशन साहनी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया l और राजबीर साहनी सहित लड्डू साहनी को भी चोट लगी l घटना की सूचना को पाकर मौके पर पहुँची पीआरवी पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल महराजगंज पहुँचाया गया l

जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा रोशन साहनी को मृत घोषित किया गया l देर रात परिजनों को सूचना मिली कि रोशन साहनी की मौत हो गई है l सूचना पर रोशन साहनी और राजबीर साहनी के घरों सहित गाँव के अंदर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और परिजन रोते बिलखते सीएचसी परतावल महराजगंज पहुँचे जहाँ पर श्यामदेउरवा थाने की पुलिस द्वारा कार्यवाही कर शव को अंत परीक्षण के लिए भेजा गया वहीं राजबीर साहनी की माँ राधिका देवी अपने बेटे को उपचार के लिए रात में ही कहीं अन्य चिकित्सालय लेकर चली गई l ग्रामीणों के अनुसार रोशन साहनी और राजबीर साहनी आपस में दोस्त थे l ग्रामीणों सहित परिजनों ने बताया कि घर से निकलेने पर रास्ते में थाना अहिरौली बाजार के असना निवासी राजबीर साहनी का दोस्त लड्डू खान के बिषय की जानकारी किसी को नही है l कि उसकी हालत कैसी है l

मंगलवार 21 अप्रैल के दिन पोस्टमार्टम के बाद मृतक रोशन साहनी का शव घर पहुँचा परंतु अंतिम संस्कार करने वाला कोई पुरुष घर पर मौजूद नहीं था l घटना की जानकारी सिमला कमाने गए मृतक के पिता सोनू साहनी को देकर अंतिम संस्कार के लिए परिजन सोनू साहनी का इंतजार जँहा करने लगे l वहीं घर के इकलौते चिराग को बुझने की यह हृदय विदारक घटना को लेकर गाँव में भी शोक की लहर दौड़ गई थी l घटना को लेकर मृतक की माँ विनीता देवी पत्नी सोनू साहनी द्वारा बेटे के हत्या की आशंका जताई गई और कार्यवाही के लिए पुलिस को तहरीर भी सौंपी गई l परिजनों सहित ग्रामीणों द्वारा कार्यवाही को लेकर सड़क जाम किया गया l

सूचना पर पहुँचें थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जाँच कर रही है l दोषी को हर हाल में बक्सा नही जायेगा l इस दौरान चौकी इंचार्ज मंसूरगंज पंकज कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking