Reported By: Sanjay Pandey
Published on: Apr 13, 2021 | 7:34 PM
1049
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा/कुशीनगर। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति के द्वारा कुंभ परिक्षेत्र व छितौनी नगर में घरों व प्रतिष्ठानों पर ओम अंकित भगवा ध्वज लगा नव वर्ष का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं. महेंद्र पांडेय ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि पावन पर्व वैशाखी के दिन विक्रमी संवत 2078 प्रारंभ हो रहा है। उज्जैन के राजा सम्राट विक्रमादित्य ने भारतवर्ष में क्रूर शासकों को पराजित कर धर्म की स्थापना की थी। विजय की स्मृति में विक्रमी संवत मनाया जाता है। हम सबको पौराणिक संस्कृति का पालन करनी चाहिए।
इस अवसर पर रामेश्वर गिरि, राजाराम गिरि, प्रभाकर पान्डेय, विकास सिंह,आन्नद तिवारी, सुनील यादव, अर्जुन साहनी, भुवाल गोड, राजेश कुमार निषाद, दीनबन्धु साहनी, रमेश चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Topics: खड्डा