News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: महायज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 12, 2021  |  8:34 PM

854 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: महायज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में श्री शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में चल रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के आखिरी दिन को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें कलशधारी कन्याओं ने आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। भंडारे में गांव के लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ में 79 वर्षीय परिक्रमा प्रेमी शारदा गौंड ने 150 घण्टे लगातार परिक्रमा कर रिकार्ड बनाया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रभु गुप्ता, भाजपा आईटी विभाग के आनन्द सिंह, पारस प्रसाद, परमात्मा प्रजापति, राजेश गुप्ता, महेंद्र शुक्ला, विनय सिंह, अंशु चौहान, कैलाश सिंह, विजय साहनी, चंद्रभान साहनी, विष्णु शर्मा, विवेक, श्रीकांत, विनय चौधरी, सन्तोष सिंह, रामप्रवेश साहनी, रामभरोसा दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking