News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: महिला दिवस पर इण्टर की छात्रा बनेगी प्रधानाचार्या

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 7, 2021  |  2:48 PM

1,264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: महिला दिवस पर इण्टर की छात्रा बनेगी प्रधानाचार्या

खड्डा/कुशीनगर । छितौनी इण्टर कॉलेज में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इण्टर की छात्रा कुमारी रीमा कुशवाहा कॉलेज की प्रधानाचार्या रहेंगी। रविवार को प्रवन्ध कमेटी सहित विद्यालय परिवार की ओर से लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि यह कदम इस क्षेत्र की बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। इसमें यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि बालिकाओ में प्रतिभा की कमी नही है, वह कुछ भी कर सकती है, देश की महिलाएं हर स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है। यह कदम उन व्यक्तियों को संदेश देगा कि यदि महिलाओं को मौका दिया जाय तो वह कुछ भी कर सकती है। प्रबंध समिति के उप प्रबंधक आद्या प्रसाद, कोषाध्यक्ष हरी प्रसाद गुप्त , उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, शिक्षक आदर्श तिवारी, गुलाब चंद, विजय कुशवाहा, कमरुद्दीन अंसारी , चाँदनी श्रीवास्तव, संजीव सिंह, श्रवण कुशवाहा, रीना देवी आदि ने इस फैसले का स्वागत करते हुए एक दिन की प्रधानाचार्या को बधाई दिया है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking