खड्डा/ कुशीनगर।नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति के द्वारा एक लाख परिवारों में पवित्र नारायणी का जल वितरण कार्यक्रम “मां नारायणी आपके द्वार” के क्रम में नौरंगिया विकास खण्ड के शीतलापुर खैरटिया, पिपरा बरसीवान, पचफेडा, लौकरिया, कुईयां, चक चितामणि, विजयपुर, खानू छपरा आदि गांवों में जल वितरित किया गया।
पवित्र नारायणी जल वितरण के दौरान सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि मौनी अमावस्या पर आयोजित नारायणी सामाजिक कुंभ इस क्षेत्र का ऐतिहासिक आयोजन है जिसमें भारी संख्या में लोग स्नान, दान, पुण्य करने प्रतिभाग करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की हिस्सेदारी भी बहुत रहती है। कोरोना संकट को देखते इस बार घर- घर जल वितरण हो रहा है। इस प्रकार के अभियान का हिस्सा बनना हम सब के लिये गर्व की बात है। इस अभियान को पूरा करना के लिए हम सभी संकल्पित हैं।
इस अवसर रोशनलाल भारती, अनुराग प्रताप सिंह, आनंद तिवारी, अंकित मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, शंभू विश्वकर्मा, कमलेश तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, मोहन प्रसाद, गणेश कुशवाहा, दिनेश मद्धेशिया, जनार्दन, यादव, विनोद श्रीवास्तव, अजय मिश्रा आदि लोगों की उपस्थिति रही।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…