News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: राष्ट्रीय मतदान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मतदाताओं को किया गया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 25, 2021  |  7:49 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राष्ट्रीय मतदान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मतदाताओं को किया गया जागरूक

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। तहसील परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों ने नगर के प्रमुख मार्गों से हाथों में तख्तियां लिए प्रभात फेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत ने दर्शकों की खूब वाहवाई बटोरी। उपजिलाधिकारी खड्डा अरविंद कुमार ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर एवम् मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मतदान के प्रति जागरूक रहने एवं मतदान करने के लिये सभी को शपथ दिलाने के बाद एसडीएम ने अपने सम्वोधन में कहा कि नये मतदाता ही देश के निर्माता हैं। अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करना मतदाता का कार्य है, लिहाजा देश हित में सभी स्तरों से ऊपर उठकर प्रलोभन से बचते हुए शत-प्रतिशत मतदान करें। तहसीलदार डा. एस.के राय ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने अपने गठन से ही देश में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की है। इसके कारण आज भारत विश्व का सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश है। सभी मतदाता को मतदान में अवश्य भागीदारी निभानी चाहिए।

आज की हॉट खबर- कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श...

इस अवसर पर एसडीएम व तहसीलदार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलओ व बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप मिश्रा, अवधेश यादव, विपिन बिहारी लाल, कानूनगो आरसी गुप्ता, लालजी, लेखपाल बृजनारायण सिंह, विभव शर्मा, अजीत कुमार, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया, केदार गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद तिवारी, बृन्दा प्रसाद, उत्तम प्रसाद, आनन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking