News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: संपूर्ण समाधान दिवस में 31 लोगों की फरियाद पहुंची, 6 का हुआ निस्तारण!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 19, 2021  |  2:21 PM

837 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: संपूर्ण समाधान दिवस में 31 लोगों की फरियाद पहुंची, 6 का हुआ निस्तारण!

संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम अरविंद कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 31 मामले आए जिसमें 6 का मौके पर ही निष्तारण करा दिया गया।
तहसील दिवस में एसडीएम अरविंद कुमार व तहसीलदार डा. एस.के राय के समक्ष सारंगछपरा निवासी प्रहलाद ने भूमि पैमाइश, बुलहवा निवासी चम्पा देवी ने अपने आराजी की जमीन की पैमाइश कराने, चतुरछपरा निवासी प्रभु ने सम्मान निधि नहीं मिलने व बैरागी पट्टी निवासी अम्विका ने अवैध कब्जा दखल कर पक्का निर्माण को रोकने की शिकायत दिवसाधिकारी से की। एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि सभी विभागों के लोग जनशिकायतों को समय सीमा के अन्दर निष्तारण करें। सम्मान निधि व आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्र, एडीओ पंचायत सीताराम, जलकल बीएन पाठक, सप्लाई से रविन्द्र प्रताप सिंह, एस आई राजेन्द्र राय, सुधाकर उपाध्याय सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking