News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: समाधान दिवस में आये 32 मामले छः को हुआ निस्तारण

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 2, 2021  |  3:28 PM

1,073 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: समाधान दिवस में आये 32 मामले छः को हुआ निस्तारण

खड्डा/कुशीनगर | खड्डा तहसील मुख्यालय सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार व तहसीलदार डॉ. एसके राय की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 32 मामले आए, जिसमें से छह मामलों का निस्तारण मौके पर करा दिया गया।
मंगलवार को खड्डा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें जिले की मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को आना था, किन्हीं कारणवश उनके नहीं आने पर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार व तहसीलदार डॉ. एस.के राय ने फरियादियों की फरियाद सुनी और संबंधित को कार्यवाही का निर्देश दिया। ग्रामसभा भुजौली बुजुर्ग की रहने वाली किरन, नीतू, सरस्वती, गुलाइची, माधुरी आदि ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाए जाने की मांग की। वहीं चतुरछपरा निवासी निर्मल ने पशुओंं के लिए आरक्षित भूमि का दंबग ब्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की। उधोछपरा के ग्रामीणों ने खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत तहसील दिवस में करते हुए कार्रवाई की मांग की।तहसील दिवस में कुल 32 मामले आए जिसमें से छह मामलों का मौके से निस्तारण कराया जा सका। इस दौरान खंड विकास अधिकारी खड्डा आनंद प्रकाश, नेबुआ नौरंगिया विनय चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक अजय पटेल, धनंजय राय, वन क्षेत्राधिकारी बीके यादव, राजस्व निरीक्षक आरसी गुप्ता, लालजी प्रसाद, रामनवल पटेल, विभव शर्मा सचिव सुवाष राम समेत तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking