खड्डा/कुशीनगर । खड्डा थानाक्षेत्र के शाहपुर निवासी एक युवक के नारायणी नदी में लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार शाहपुर गांव निवासी राजा राजभर (उम्र 22 वर्ष) गुरुवार की शाम नारायणी नदी में साथ में रहे अन्य साथियों के नहाते हुए देखकर वह भी नहाने लगा। नदी के तेज बहाव के चलते वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…