News Addaa WhatsApp Group

गांधी शास्त्री जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2023  |  6:52 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गांधी शास्त्री जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित
  • संजय सिंह जनता की मजबूत आवाज हैं-अजय कुमार
  • गांधी व शास्त्री के रास्ते पर चलकर ही सुखी व सम्पन्न भारत का निर्माण होगा-डा.जेपी सिंह 

कसया/कुशीनगर । आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ जनपद इकाई द्वारा गांधी शास्त्री जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में वक्ताओं ने आप सांसद संजय सिंह की। गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्हें रिहा करने की मांग की गई।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

मुख्य वक्ता डा0 जेपी सिंह ने गांधी के महात्मा से राष्ट्रपिता बनने की गाथा पर प्रकाश डालते हुये

कहा कि गांधी व शास्त्री के बताए रास्ते पर चलकर ही सुखी सम्पन्न भारत का निर्माण होगा। कुशीनगर प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, जिलाउपाध्यक्ष  शम्भू कुमार कश्यप, महासचिव मुकेश कुमार सुमन, सचिव मुकेश सिंह आदि ने कहा कि भाजपा विपक्ष की इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। लोकसभा चुनाव में इंडिया से बुरी तरह हारेगी। इसी डर से वह विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। पदाधिकारियों ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ई.अजय कुमार यादव  ने कहा कि भाजपा के इशारे पर आप पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को को ईडी ने गिरफ्तार किया। इंडिया गठबंधन से भाजपा सरकार हार रही है, इसलिए  शराब घोटाले में 14 बार बयान आया, लेकिन कोई साक्ष्य या पुख्ता सबूत नहीं मिला, केवल  साजिश के तहत आप नेेेताओ को गिरफ्तार क़र रहीं हैं l आम आदमी पार्टी के लोक प्रियता को देख भाजपा  घबरा गयीं हैं, जिससे   आप  नेताओं को गिरफ्तार कर रहीं है। विपक्ष की मजबूती को देख सरकार  ईडी का इस्तेमाल क़र विपक्ष को दबाने का प्रयास क़र रहीं है, जिसका  उदाहरण आप नेता संजय सिंह की गिरफ़्तारी हैं l ईडी को  रेड में कुछ नहीं मिला लेकिन  हमारे नेता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तारी से पहले न तो कोई  सम्मन या नोटिस भेजा गया। संजय सिंह किसानों, मजदूरों की आवाज उठाते हैं। वह जनता की मजबूत आवाज हैं। हम सबूतों के साथ आवाज उठा रहे हैं। सांसद में हर स्तर पर उन्होंने 

आवाज उठाई। मणिपुर की घटना पर आवाज उठायी तो निलम्बित कर दिया। तानाशाही रवैये के खिलाफ आप देश व्यापी संघर्ष करेगी। आभार प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

इस दौरान  नंदलाल प्रसून, राम अवध गुप्ता, ताज मुहम्मद, अभिषेक कुमार,पंकज सुमन,  रवि कुमार, हरिकेश पासवान, अनुज यादव, कोमल यादव, रवि शंकर सिंह, ओमप्रकाश, हेमन्त, सुरेश कुमार, शिवा नन्द दुबे, चित्रांश श्रीवास्तव, मिश्री प्रसाद,  नसीम आला, नुरूल होदा, असलम, अरमान अली, राम बहादुर चौधरी, महेंद्र सिंह, विवेक, कुमार विष्णु, अंकुर, सिराज, सुरेंद्र आदि मौजूद  रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking