News Addaa WhatsApp Group

गाजियाबाद: पत्रकार विक्रम जोशी की अस्‍पताल में मौत, बदमाशों ने बेटियों के सामने मारी थी गोली!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2020  |  6:32 AM

858 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गाजियाबाद: पत्रकार विक्रम जोशी की अस्‍पताल में मौत, बदमाशों ने बेटियों के सामने मारी थी गोली!
  • गाजियाबाद: पत्रकार विक्रम जोशी की अस्‍पताल में मौत, बदमाशों ने बेटियों के सामने मारी थी गोली
  • सोमवार रात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी को उनकी दो बेटियों के सामने सिर में गोली मारी थी. इसके बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत को गई.
  • इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है.
  • पत्रकार विक्रम जोशी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर मीडिया कर्मियों का धरना।

गाजियाबाद. पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत (Death) हो गई. सोमवार रात बदमाशों ने सरेआम उनके सिर में गोली मारी थी. हमले के वक्‍त उनकी दो बेटियां भी उनके साथ थीं. इसके बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर रूप से घायल विक्रम को बचाया नहीं जा सका. इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला किया था. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है. इस सीसीटीवी फुटेज में विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से जाते दिख रहे थे. उसी वक्‍त बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी. इस मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

पहले की थी मारपीट

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि करीब 5-6 बदमाशों ने पहले विक्रम जोशी को घेरा और फिर उनके साथ मारपीट की. बाद में विक्रम जोशी को गोली मारकर फरार हो गए. पिता को घायल देख बेटी मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन मदद नहीं मिली. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. अब पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. दरअसल, कुछ दिन पहले भी विक्रम जोशी ने थाना विजय नगर में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ लड़के उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करते हैं. इसका उन्होंने विरोध भी किया था, जिसका नतीजा सोमवार शाम को जब विक्रम जोशी कहीं जा रहे थे, तभी इन बदमाशों ने आकर उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी.

कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती

परिजनों का आरोप था कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती. छेड़छाड़ की सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पत्रकार विक्रम जोशी के परिवारवालों ने प्रताप विहार चौकी इंचार्ज राघवेंद्र पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था. इसके बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी इंचार्ज राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया. साथ ही पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम को सौंप दी गई.

आरोपियों की तलाश के लिए 6 टीमें बनाईं

एसएसपी कालनिधि नैथानी ने बताया था कि इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने तीन में दो नामजद आरोपियों रवि और छोटू को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा इन दोनों के सात साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है. गाजियाबाद पुलिस ने

  1. रवि
  2. छोटू
  3. मोहित
  4. दलवीर
  5. आकाश
  6. योगेंद्र
  7. अभिषेक हलका
  8. अभिषेक मोटा
  9. और शाकिर

को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा बाकी आरोपियों की तलाश के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं.

Newsaddaa

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking