News Addaa WhatsApp Group

गोपालगंज की बात –एक नजर, बहुत खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2020  |  3:24 PM

550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपालगंज की बात –एक नजर, बहुत खबर

गोपालगंज से न्यूज अड्डा के लिये कुंजबिहारी मिश्र

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

  • गोपालगंज-आज से एनएच 28 का शुरू होगा मरम्मती कार्य. बंजारी से हजियापुर में खर्च होंगे 7.50 करोड़ तथा सोनबरसा से कोटवा तक खर्च होंगे 31 करोड़ रुपये. एनएचएआइ के प्रोजेक्ट निदेशक मनोज कुमार पांडेय ने दी जानकारी.
  • गोपालगंज-महिला स्वास्थ्यकर्मियों को आधी रात में चुनाव प्रशिक्षण के लिए बुलाने का आदेश निर्गत मामला. सिविल सर्जन डॉ टीएन सिंह ने दी सफाई. कहा-दिन में ही कर्मियों को चुनाव प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया. समय के बाद AM-PM लिखने में हुआ था मिस्टेक.
  • गोपालगंज-NH-28 : सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा मेंटनेंस कार्य. NHAI ने कहा-150 से अधिक इंजीनियर मेंटनेंस कार्य में लगाये गये हैं. दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जायेगा काम.
  • : गोपालगंज- युवक को चाकू से गोदकर किया जख्मी। बाइक से धक्का मारने का विरोध करने कर दिया घटना को अंजाम। सदर अस्पताल में चल रहा युवक का इलाज। नगर थाने के तिरबिरवा गांव की घटना।
  • गोपालगंज-गंडक नदी का एक मीटर कम हुआ पानी. अभी भी गांवों से नहीं हटा पूरा पानी. 50 हजार से अधिक लोग सड़कों पर काट रहें हैं जिंदगी.
  • गोपालगंज-बिहार विधानसभा चुनाव : 18 हजार अधिकारी किये जायेंगे तैनात. अपर समाहर्ता बीरेंद्र प्रसाद ने चुनार्व कार्य के लिए अधिकारियों को नियुक्ति पत्र किया निर्गत. पांच अक्टूबर को सभी अधिकारियों को दिया जायेगा प्रथम चरण का प्रशिक्षण.
  • गोपालगंज-हथुआ सीओ विपीन कुमार सिंह ने आचार संहित उल्लंघन की दर्ज करायी प्राथमिकी. सपा की स्टीकर गाड़ी पर घूम रहे थे यूपी के नेता. वाहन जांच के दौरान की गयी कार्रवाई.
  • गोपालगंज-शहर के सरेया मोहल्ले से किशोरी अगवा. महिला थाने में दो लोगों पर केस दर्ज.
संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking