Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Dec 19, 2025, 7:53 PM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय और भावनात्मक पहल सामने आई है। गोपालगंज जनपद स्थित प्रसिद्ध दुर्गा शक्ति पीठ थावे मंदिर में माता जी के मुकुट चोरी की घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश और पीड़ा व्याप्त है। इसी क्रम में कुचायकोट विधानसभा से छठवीं बार निर्वाचित लोकप्रिय विधायक एवं जनसेवक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने आस्था की रक्षा और श्रद्धालुओं की भावनाओं को संबल देने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार, बाहुबली सतीश पाण्डेय के भाई विधायक अमरेन्द्र उर्फ पप्पू पाण्डेय इस घटना से अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने इसे केवल चोरी की घटना नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट बताया है। विधायक ने घोषणा की है कि वे 22 दिसंबर (सोमवार) को स्वयं थावे दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर पहुंचकर माता रानी को स्वर्ण मुकुट अर्पित करेंगे।

Advertisement

बताया गया कि इससे पूर्व 21 दिसंबर को विधायक अपने भतीजे मुकेश कुमार पाण्डेय को मेदांता हॉस्पिटल से पूर्णतः स्वस्थ कराकर अपने पैतृक गांव लाएंगे। इसके पश्चात अगले दिन माता रानी के चरणों में स्वर्ण मुकुट अर्पित कर वे श्रद्धा और सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

विधायक पप्पू पाण्डेय ने कहा कि “माता रानी की आस्था से बड़ा कुछ नहीं है। यदि किसी ने माता के सम्मान को ठेस पहुंचाई है, तो उसे आस्था, विश्वास और सेवा से ही जवाब दिया जाएगा।” उनके इस निर्णय से न सिर्फ थावे क्षेत्र, बल्कि पूरे गोपालगंज जनपद में श्रद्धा, विश्वास और सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने विधायक के इस कदम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि पप्पू पाण्डेय ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि जनभावनाओं के सच्चे संरक्षक हैं। उनकी यह पहल आस्था, संस्कृति और परंपरा की रक्षा का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi