News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोपालगंज: हथुआ रुपनचक ट्रिपल हत्या कांड पर एसटीएफ की टीम लगातार जाँच मे जुटी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2020  |  2:59 AM

2,133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपालगंज: हथुआ रुपनचक ट्रिपल हत्या कांड पर एसटीएफ की टीम लगातार जाँच मे जुटी!

गोपालगंज : रुपनचक तिहरे हत्याकांड में राजद नेता जेपी यादव के बयान पर जदयू विधायक पप्पू पांडेय, इनके भाई सतीश पांडेय , इनके भतीजा जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय सहित चार नामजद तथा एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने सतीश पांडेय तथा इनके पुत्र जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अभी विधायक अमरेंद्र पांडेय की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

आज की हॉट खबर- ट्रक हादसे के बाद बवाल: पुलिस जांच में बाधा डालने...

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक ने प्रेस वार्ता कर यह कहा था कि तिहरे हत्याकांड में के सयम वे, उनके भाई तथा भतीजा घर पर ही थे। इसकी जांच घर में चारों तरफ लगे सीसी कैमरे फुटेज से पुलिस सत्यता का पता लगा सकती है। सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ की टीम तथा पुलिस ने विधायक व जिला परिषद अध्यक्ष के आवास पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज की जांच किया है। जांच में विधायक की बात सच साबित हो रही है। तिहरे हत्याकांड के समय विधायक, उनके भाई व भतीजा घर में दिख रहे हैं।

जबकि राजद नेता जेपी यादव ने अपने बयान में यह कहा है कि विधायक, उनके भाई व भतीजा सहित पांच लोग बाइक से उनके घर पर पहुंचे थे तथा इन्होंने खुद फायरिग किया था। सूत्र बताते हैं कि राजद नेता के बयान तथा सीसी कैमरे फुटेज से मिले साबूत एक दूसरे के बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में तिहरे हत्याकांड की दिशा दूसरी तरफ घूमने लगी है। सूत्रों की मानें तो एसटीएफ के हाथ अब तक लगे सबूतों से यह बात साफ हो गया है कि विधायक, उनके भाई व भतीजा बाइक से रुपनचक गांवं नहीं गए थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking