Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 18, 2025, 10:43 AM IST • अब तक 1.9K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल थावे दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई, जिससे मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में रोष और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने-चांदी के मुकुट, हार, छतरी सहित अन्य कीमती आभूषण चुरा लिए। चोरों ने मंदिर परिसर में लगे लॉकर को तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि चोरी की यह घटना देर रात लगभग 11:30 से 12:00 बजे के बीच हुई। दो अज्ञात चोर, जो चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे, मंदिर के पीछे के रास्ते से सीढ़ी के सहारे अंदर दाखिल हुए। उनके पास कटर था, जिसकी मदद से उन्होंने मंदिर का ताला काटा और मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने का मुकुट, छतरी और अन्य आभूषण निकाल लिए। चोरी के बाद दोनों चोर उसी रास्ते से फरार हो गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जा रही है। मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की बात कही गई है।

इस घटना के बाद धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी है और वे जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि उपलब्ध सभी तकनीकी और फील्ड संसाधनों का इस्तेमाल कर इस मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi