News Addaa WhatsApp Group Join करें

इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 20, 2026  |  1:48 PM

813 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेम संबंध को लेकर नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर काफी देर तक टावर पर बैठी रही। नीचे मौजूद लोग उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही माझा थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई।
करीब कई घंटों तक पुलिसकर्मी, स्थानीय लोग और परिजन युवती को समझाते-बुझाते रहे। इस दौरान इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।
स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। नीचे उतरने के बाद पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के बीच घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

  आपके लिए और..- शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking