News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: देखता रह गया दूल्हा, कुल्हाड़ी के दम पर प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2021  |  9:42 AM

1,268 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: देखता रह गया दूल्हा, कुल्हाड़ी के दम पर प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग!

गोरखपुर | फिल्मो में न जाने अपने कितने सच्चे प्यार कहानियां देखी सुनी होंगी, लेकिन गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में बीती रात एक शादी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. ऐसा शायद ही कोई किस्सा या कहानी अपने पढ़ा, सुना या देखा हो।

आपके लिए और..- सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई...

यहां खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में बीती रात फिल्मी अंदाज में पहुंचे प्रेमी ने स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद लोगों ने प्रेमी युवक को पकड़कर खूब पीटा। वहां मौजूद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।

जानकारी के अनुसार कुसम्ही बाजार निवासी सुदामा की लड़की की शादी शिव नाथ पुत्र दीपचंद निवासी छपरौली जिला देवरिया के साथ तय किया था। जिसकी बरात बुधवार को आई थी। शाम को धूमधाम से द्वारपूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ और वरमाला की तैयारी शुरू हुई। रात लगभग 10 बजे वरमाला के लिए लड़की व लड़का स्टेज पर चढ़े तभी लड़की का प्रेमी गोलू विश्कर्मा पुत्र अशोक विश्वकर्मा निवासी बरौली थाना पिपराईच वहां पहुंच गया।

गोलू फिल्मी अंदाज में एक हाथ में कुल्हाड़ी व दूसरे हाथ में सिंदूर ले कर स्टेज पर चढ़ गया। अभी कोई कुछ समझ पाता उसके पहले दूल्हे के सामने ही गोलू ने दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग देखते ही सन्न रह गए। उसके बाद घर वालों ने प्रेमी को दौड़ा कर पकड़ लिया और बुरी तरह पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। मामले की जानकारी किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी को इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। इसके बाद दूल्हा पक्ष लड़की की विदाई कराकर ले जाने को राजी नहीं हो रहा था, मगर रात भर चली पंचायत में किसी तरह से मामला शांत हुआ. और शादी की रस्में पूरी कर लड़की को विदा कराकर घर ले गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नींद उड़ाने वाला एक शातिर चोर…

रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे
रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी, लूट…

यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking