News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर में कल से नाइट कर्फ्यू, डीएम ने जारी किया आदेश!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 10, 2021  |  5:26 PM

985 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर में कल से नाइट कर्फ्यू, डीएम ने जारी किया आदेश!

गोरखपुर के डीएम ने जिले में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। जिले में 11 से 18 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगेगा। नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

कोरोना मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले साल की तुलना में इस बार काफी ज्यादा है। शुक्रवार को गोरखपुर जिले में रिकॉर्ड 281 नए कोरोना मरीज मिले। साथ ही चार कोरोना मरीजों की मौत भी हुई।

पिछले साल 12 सितंबर को 296 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार संख्या कम होती गई थी। इस साल अप्रैल माह में लगातार मरीज कम होने के बजाए बढ़ते जा रहे हैं।

बता दें कि गोरखपुर में शुक्रवार शाम को ही सीएम योगी आ गए थे। यहां उन्होंने शनिवार को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभागार में कोरोना नियंत्रण के लिए अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीएम के विजयेंद्र पांडियन को निर्देश दिया है कि एक से दो दिनों के अंदर नाइट कर्फ्यू पर फैसला लें। इसके बाद डीएम ने गोरखपुर में 11 से 18 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।गोरखपुर में कल से नाइट कर्फ्यू, डीएम ने जारी किया आदेश! गोरखपुर में कल से नाइट कर्फ्यू, डीएम ने जारी किया आदेश! गोरखपुर में कल से नाइट कर्फ्यू, डीएम ने जारी किया आदेश!

संबंधित खबरें
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान
ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया…

जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान
जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान

गोरखपुर। रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी…

ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद
ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद

गोरखपुर, 27 मार्च 2026। रेलवे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking