News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: सीएम सिटी में क्राइम ब्रांच का दारोगा बता कर वसूली कर रहा नकली दरोगा गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2021  |  6:11 PM

903 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: सीएम सिटी में क्राइम ब्रांच का दारोगा बता कर वसूली कर रहा नकली दरोगा गिरफ्तार

गोरखपुर:- सीएम सिटी में अपने को क्राइम ब्रांच का दरोगा बता कर वसूली करने वाले शक्श को उस समय दबोचने में कामयाबी मिली जब वह ठगी का अंजाम दे रहा था।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

पढ़े पूरा मामला

प्रभारी निरीक्षक कैंट सुधीर सिंह को सूचना मिली कि तिवारीपुर जाफरा बाजार मोहल्ला बस्तियार का रहने वाला अली शाह खुद को एसओजी का दारोगा बताकर दुकानदारों से जबरिया वसूली करता है। दुकानदारों से पूछताछ पर इसकी पुष्टि होने पर उन्होंने रेलवे चौकी प्रभारी को आरोपित की तलाश में लगा दिया। खुद को क्राइम ब्रांच का दारोगा बताकर स्टेशन रोड के दुकानदारों से वसूली कर रहे जालसाज को कैंट पुलिस ने रात में पकड़ लिया। रेलवे चौकी प्रभारी ने उसके खिलाफ जबरिया वसूली और जालसाजी करने का केस दर्ज कराया है। मंगलवार सुबह आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

सीएम सिटी का निवासी है अपराधी अली शाह

प्रभारी निरीक्षक कैंट सुधीर सिंह को सूचना मिली कि तिवारीपुर, जाफरा बाजार मोहल्ला बस्तियार का रहने वाला अली शाह खुद को एसओजी का दारोगा बताकर दुकानदारों से जबरिया वसूली करता है। दुकानदारों से पूछताछ पर इसकी पुष्टि होने पर उन्होंने रेलवे चौकी प्रभारी को आरोपित की तलाश में लगा दिया। सोमवार रात में अली शाह रेलवे स्टेशन स्थित मिर्च मसाला रेस्टोरेंट पर पहुंचा, जिसकी सूचना दुकानदार ने कैंट पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कैंट ने आरोपित को दबोच लिया। रेलवे चौकी प्रभारी कुंवर गौरव ङ्क्षसह ने अली शाह के खिलाफ केस दर्ज कराया। पकड़ा गया आरोपित छेडख़ानी के मामले में जेल जा चुका है।

जेल में ठूसने का देता था धमकी

दुकानदारों ने बताया कि खुद को क्राइम ब्रांच का दारोगा बताने वाला आरोपित मुफ्त में भोजन पैक कराने के साथ ही जबरन सामान उठा ले जाता था। विरोध पर जेल भेजने की धमकी देता था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking