गोरखपुर।अपर पुलिस महानिदेशक जोन कार्यालय परिक्षेत्रीय एवं जनपदीय कार्यालय की सोशल मीडिया सेल के साथ ” सोशल मीडिया वालंटियर ” के रुप में कार्य करने हेतु जोन के ऐसे युवाओं को आमंत्रित किया है जो सोशल मीडिया में रुचि रखते हैं और अपनी इस प्रतिभा का उपयोग कर पुलिस की मदद करना चाहते हैं । स्टोरी राइटिंग कैप्शन डिजिटल मीडिया फिल्म मेकिंग व वीडियो एडिटिंग आदि क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवाओं / बच्चों के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करने का यह एक बेहतरीन अवसर होगा । इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है उपरोक्त तकनीक में रूचि रखने वाले छोटे बच्चे भी अपना नाम दे सकते हैं । इस कार्य हेतु जो भी इच्छुक हों वे अपना नाम जोन कार्यालय के मो नं 9454457724 व 9161083357 पर नोट करा सकते हैं । अपर पुलिस महानिदेशक परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कमेटी द्वारा सभी इच्छुक युवाओं में से स्क्रीनिंग कर ” सोशल मीडिया वालंटियर्स ” का नाम फाइनल किया जाएगा । इससे जनता के साथ पुलिस का बेहतर संवाद होगा साथ ही जनता की तकनीकी दक्षता का भी लाभ पुलिस को प्राप्त होगा
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…
कुशीनगर/गोरखपुर। करीब 15 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले 10…
गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…