News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: होटल में लड़की की डिमांड न पूरी होने पर दारोगा ने वेटर के साथ किया यह काम, गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 21, 2021  |  5:43 PM

1,887 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: होटल में लड़की की डिमांड न पूरी होने पर दारोगा ने वेटर के साथ किया यह काम, गिरफ्तार

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में वीआईपी ड्यूटी में आए महराजगंज के इंस्पेक्टर ने होटल में वेटर के साथ कुकर्म कर दिया । लड़की की डिमांड न पूरी होने पर वेटर को कमरे में बंद कर उसके साथ गलत हरक कर दी। मैनेजर की सूचना पर देर रात होटल में पहुंची गोरखपुर की कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस के साथ भी खूब हंगामा किया।

आपके लिए और..- सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई...

कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। नशे में धुत इंस्पेक्टर का मेडिकल कराकर कोतवाली पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ कुकर्म, नशे में धुत होकर हंगामा करने और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जौनपुर जिले का मूल निवासी विनोद कुमार यादव महराजगंज में क्राइम ब्रांच के विवेचना सेल में तैनात है।
शनिवार को वीआईपी ड्यूटी के लिए वह गोरखपुर आया था। बबीना रोड के होटल में उसने कमरा लिया। रात में करीब 11 बजे कहीं से नशे में धुत होकर वह होटल में पहुंचा। थोड़ी देर बाद उसने होटल कर्मचारियों से लड़की का इंतजाम करने को कहा। उसकी बात सुनकर होटल कर्मचारी परेशान हो गए। नशे में धुत इंस्पेक्टर ने जमकर मनमानी की। खाना मंगाने के बहाने वेटर को कमरे में बुलाया। उसे पटककर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। वेटर के चिल्लाने पर अन्य कर्मचारी जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इंस्‍पेक्‍टर को इस हाल में देख शर्मसार हुए पुलिसवाले

कोतवाली पुलिस पहुंची तो इंस्पेक्टर आधे कपड़ों में मिला। उसे देख पुलिसवाले शर्मसार हो गए लेकिन इंस्‍पेक्‍टर ने कोई शर्म महसूस करने की बजाए पुलिस वालों को अर्दब में लेने की कोशिश की। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे काबू मेें कर लिया। उसका मेडिकल टेस्ट कराने के बाद हवालात में डाल दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ कुकर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नींद उड़ाने वाला एक शातिर चोर…

रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे
रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी, लूट…

यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking