खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा तीनपरसा निवासी सूरज 22 वर्ष चमोली जिले के तपोवन में फोकलेन आपरेटर था।
वह चमौली जिले के ऋषि गंगा प्रोजेक्ट में काम कर रहा था। उत्तराखंड में हुए ग्लेशियर त्रासदी के बाद से ही वह लापता है। बुधवार को घटना की जानकारी होने के बाद तहसीलदार खड्डा डा. एस.के राय तिनपरसा गांव पहुंच परिजनों से जानकारी ली व हर सम्भव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। बताते चलें कि तिनपरसा निवासी उमेश और सूरज दोनों भाई उत्तराखंड के चमौली जिले में काम करते हैं। परिजनों के अनुसार उत्तराखंड में आई तबाही के बाद से ही सूरज का कोई पता सुराग नहीं चल रहा है। 7 फरवरी के दिन उसकी छुट्टी थी वह कम्पनी में ही पोकलैन की सर्विस करने गया था जहां वह आपदा में फंस गया तभी से उसका कोई पता सुराग नहीं चल पा रहा है। चमौली में ही साथ रहा भाई के अनुसार रेस्कू टीम से जानकारी का प्रयास कर रहा हूं। पिता श्रीनिवास माता फूला देवी सहित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…