News Addaa WhatsApp Group

चीन के साथ हुई झडप में भारतीय सेना के २० जवान शहीद, चीन के भी एक बडे अफसर और ४३ जवान घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2020  |  5:53 PM

1,316 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चीन के साथ हुई झडप में भारतीय सेना के २० जवान शहीद, चीन के भी एक बडे अफसर और ४३ जवान घायल

गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जो हिंसक झड़प हुई है उसमें सूत्रों के मुताबिक भारत के करीब 20 सैनिक शहीद हो गए हैं और चीन को भी करीब-करीब इतना ही नुकसान हुआ है. भारत के जो सैनिक शहीद हुए हैं उनमें एक कर्नल रैंक का अधिकारी भी शामिल है. चीन के भी करीब इतने ही सैनिक मारे गए हैं उनमें चीन का एक कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल है. न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक चीन की तरफ से 43 जवान हताहत हुए हैं. हताहतों में मरने और गंभीर रूप से घायलों की संख्‍या शामिल हैं. न्‍यूज एजेंसी ANI ने उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के हवाले से ये भी कहा है कि चीन की तरफ से हताहतों की संख्‍या में इजाफा भी हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि चीन की तरफ की बातचीत को इंटरसेप्‍ट किया गया है, उसी आधार पर ये दावा किया जा रहा है.

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

भारतीय सेना ने भी आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं. जबकि इससे पहले ये खबरें आई थीं कि एक अफसर समेत तीन जवान शहीद हुए हैं. सेना का कहना है कि 17 गंभीर रूप से घायल सैनिक भी शहीद हुए. इसके साथ ही सेना ने ये भी कहा कि भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए सेना प्रतिबद्ध है.

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking