News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिले के नौवें कोरोना मरीज की पुष्टि,गांव को किया गया सील

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2020  |  12:46 PM

1,962 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिले के नौवें कोरोना मरीज की पुष्टि,गांव को किया गया सील WhatsApp
Responsive image

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट:-

आपके लिए और..- जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

कप्तानगंज कुशीनगर :-तहसील क्षेत्र के घोघरा गांव में होम क्वारंटीन 65 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कालेज में जैसे ही उसकी कोविड 19 रिपोर्ट पाज़िटिव होने की खबर गांव पहुंची तो पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया एवं प्रशासनिक गाड़ियां घोघरा गांव की तरफ़ दौड़ पड़ी।

प्राप्त सुचना के अनुसार 13मई की शाम को बाम्बे के पवई तुगां साकीनाका में सिलाई का काम करने वाला रामबल प्रसाद पुत्र बिशुन उम्र 65 वर्ष अपने गांव घोघरा आया और पांच दिन तक प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन रहने के बाद 18 मई को होम क्वारंटीन हो गया। 23 मई शनिवार को दोपहर में उसके शरीर में बेतहाशा कंपन के साथ तेज बुखार शुरू हो गया। तब परिजनों ने  गांव के ही एक बोलोरो से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले गए, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।जब उसका कोविड 19 रिपोर्ट पाज़िटिव आया तो प्रशासन के साथ-साथ गांव में दहशत का माहौल हो गया।

ट्रेवलिंग हिस्ट्री- रामबल मुम्बई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा बनारस आया और वहां से सरकारी बस से गोरखपुर आया उसके बाद फिर आटो पकड़ कर अपने घर घोघरा आ गया। मुम्बई से उसके साथ उसका बड़ा बेटा बजरंगी उम्र 30 वर्ष, ब्रह्मा पुत्र राम प्यारे उम्र 35 वर्ष, दिलीप पुत्र राम अचल उम्र 30 वर्ष साथ-साथ मुम्बई में सिलाई का कार्य कर रहे थे व साथ घर आये।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि रामबल के पाज़िटिव होने की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मिली है। गांव को सेंटेंनाइज करके सील कर दिया गया है। ईद के मौके पर सभी को यह हिदायत दी गई है कि कोई भी सेवई आदि नहीं बांटेगा और न तो कोई किसी के घर  जायेगा। पूरी तरह से लाकडाउन का पालन करना होगा। अन्यथा उलंघन करने वालों के ऊपर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान हाट स्पाट वाले स्थान पर क्षेत्राधिकारी कसया नितेश प्रताप सिंह, अहिरौली थानाध्यक्ष राहुल सिंह, कप्तानगंज प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एस.के. गुप्ता, संदीप गोंड आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking