News Addaa WhatsApp Group

डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओ ने की सुख की कामना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2021  |  8:36 PM

456 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओ ने की सुख की कामना

कसया/कुशीनगर। भगवान भाष्कर की पूजा और लोक उपासना का पर्व छठ पूजा करने घाट पर छठ माता का गीत गाते हुए पहुँची व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया और डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर घर परिवार के सुख व समृध्दि की कामना की।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

जनपद के नदी, जलाशयों व पोखरों पर बने छठ घाट पर ब्रति महिलाओं ने डाल या सुप में ठेकुआ, गुड़, फल, कोंन सुथनी, नारियल, अछत, गन्ना लेकर बड़ी श्रद्धा से पहुंची। छठ वेदी को गन्ने, आदि से सजाया और छठ मैया की मिन्नत की और डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। कसया नगर के बुद्धा घाट, रामाभार घाट, करुणा सागर घाट, भरौली, मथौली, बेटसरा, धुरिया, सिरसिया, मधवापुर, अनिरुद्धवा आदि
जलाशयों पर उमड़ी भीड़ से हर ओर वातावरण भक्तिमय हो गया।
महिलाओं बच्चों और लोगों में दिख रहा उत्साह दिखा। घरों में भखौती की कोसी पुरम्परागत रूप से भरी गयी। इस दौरान भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने घाटों पर प्रकाश, टेंट, पेयजल आदि की व्यवस्था कर रखी थी। छठ पर्व की लोगों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking