News Addaa WhatsApp Group

ड्रग्स केस: रिया चक्रवर्ती को मिली बेल, लेकिन पूरी करनी होंगी कई शर्तें!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2020  |  11:49 AM

1,131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ड्रग्स केस: रिया चक्रवर्ती को मिली बेल, लेकिन पूरी करनी होंगी कई शर्तें!

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से इतर चल रहे ड्रग्स कनेक्शन के केस में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बेल मिल गई है. बुधवार को अदालत ने रिया चक्रवर्ती को बेल देने का फैसला किया. बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को अपनी सुनवाई में शोविक चक्रवर्ती को बेल नहीं दी है. उनकी अर्जी को खारिज कर दिया गया है, यानी अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा.

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

रिया चक्रवर्ती करीब एक महीने तक जेल में बंद रही, लेकिन अब उन्हें बाहर आने दिया जाएगा. हालांकि, रिया चक्रवर्ती को कई शर्तें पूरी करनी होंगी.

  • जमानत के लिए एक लाख रुपये का बॉन्ड देना होगा
  • अपना पासपोर्ट जमा करना होगा, देश से बाहर नहीं जा सकेंगी.
  • मुंबई से बाहर यात्रा करने पर इजाजत लेनी होगी.
  • बेल मिलने के दस दिन बाद पास के पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी.
  • जब भी एनसीबी या पुलिस बुलाएगी तो रिया को पेशी के लिए जाना होगा.

बुधवार को सुनाए गए फैसले में तीन लोगों को बेल मिली है, जिनमें रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत शामिल हैं. तीनों पर ही एक ही जैसे शर्तें लगाई गई हैं. जबकि बसित परिहार, शोविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं मिल पाई है. हालांकि, एनसीबी की ओर से कहा गया है कि वो बेल मिलने के खिलाफ अपील करेंगे. शोविक को बेल मिलना इसलिए भी मुश्किल रहा क्योंकि उनपर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं.

रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है. रिया और उनके भाई की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी.

संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि
प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि

रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र…

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा
चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सुप्रीम कोर्ट से…

कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत
कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत

Kushinagar News/अहिरौली/बाजार कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर के टोला लक्षीराय निवासी एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking