तमकुहीराज | भरत केवट से त्याग व भक्ति की प्रेरण लेनी चाहिए। इस लिए कि राम और भरत ने संपत्ति का बटवारा नही किया बल्कि विपत्ति का बटवारा किया था।और केवट ने समर्पित भाव से पुरषोत्तम भगवान राम के पैर धौये हुए थे। मां कभी अपने बेटों को कष्ट नहीं देती है। इस लिए विना त्याग और भक्ति के भगवान का दर्शन नहीं होते है।
उक्त बातें कथा के सातवें दिन शनिवार को वृंदावन से पधारे प्रख्यात कथा वाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज ने राम कथा की अमृत वर्षा कराते हुए सलेमगढ़ शिव मंदिर के परिसर में उपस्थित श्रदालुओं के बीच कहां। कथा को आगे बढ़ाते हुए व्यास जी ने कहा कि वन गमन के समय श्रीराम की भेट उनके प्रिय सखा निशाद राज गुहु से हुई तत्पश्चात गंगा नदी पार करने के लिए भगवान केवट से मिले भगवान को साक्षात सामने पाकर केवट अपनी व्यथा सुनाई । केवट ने कह की जब तक आप अपना पैर नही धुलवाएंगें। तब तक आपको नदी पार नही कराउंगा। बाद में भगवान विवश होकर केवट से चरण को धुलवाए। आप सभी यदि सच्चे मन से भगवान की भक्ति करेगे तो भगवान के दर्शन प्राप्त होगे और आप भी तर जायेगे। वहीं राम – भरत मिलन प्रसंग सुनाते हुए कहा कि प्रभु राम , भरत को रघुवंश का हंस कहा । भरत प्रेमरूपी अमृत से सागर है । भरत चित्रकूट से श्रीराम की चरण पादुका लेकर आये । चरण पादुका को ही सिंहासन पर रखकर भगवान के अयोध्या वापस आने के पूर्व ही रामराज्य ही स्थापना कर डाली। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ भी अपने गुणों से श्रेष्ठ हो सकता है। क्योकि श्रेष्ठता सदैव गुणों पर ही निर्भर करता है विषम परिस्थितियों में कष्टों को झेलने को देखने का प्रयास करना चाहिए । श्रेष्ठता प्राप्त करने का यह प्रथम सोपान है भरत से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए कि त्याग ग भक्ति की सदैव श्रेष्ठ होता है। इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय, सिधुवाँ मठ से रामबालक दास त्यागी,ग्राम प्रधान व वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय, देशबंधु कश्यप, पंकज गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, मुरारी पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचन्द यादव, समाज सेवी नारायण प्रसाद गुप्ता, अरबिंद राय, पहवारी मिश्र,राम आधार पांडेय, चंद्रमणि दुबे, राधेश्याम पटेल, राजेश रौनियार,राजू गुप्त ,प्रमोद गुप्त,सहित आदि श्रधालु उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…