News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: दुकान में बीती रात लगी अचानक आग,लाखो का हुआ नुकशान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 6, 2021  |  4:20 PM

723 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: दुकान में बीती रात लगी अचानक आग,लाखो का हुआ नुकशान

संजय सिंह/न्यूज अड्डा

सिसवा नाहर/कुशीनगर । विरवट कोंन्हवलिया गाँव के एपी बाँध पर स्थित एक दुकान में सोमवार को रात में अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गयी और दुकान में रखा लगभग पन्द्रह हजार की नकदी के साथ लाखो का सामान भी जल कर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि दुकानदार किसी तरह आग की लपटों से खुद को बचाने में कामयाब रहे,नही तो जान माल की क्षति हो सकती थी।यही नही मौके पर जुटे लोगो ने किसी तरह आग को फैलने से रोक दिया अन्यथा गेहूँ की फसलों को भी नुकसान पहुच सकता था।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के विरवट कोंन्हवलिया गाँव के एपी बाँध पर सुदामा निषाद एक झोपड़ी में पिछले कई सालों से दुकान चला कर अपनी घर गृहस्थी चला रहे थे।रोज की तरह सोमवार को रात में अपनी दुकान बन्द कर उसी में सोये थे कि रात में डेढ़ बजे के आस पास दुकान में अचानक आग लग गयी।तेज गर्मी का अहसास कर जब वह जगे तो वह खुद आग से घिर चुके थे।लेकिन किसी तरह वह खुद को बचाने में कामयाब रहे,अन्यथा जान माल की क्षति हो सकती थी।उनकी चीख पुकार सुनकर आनन्द सिंह,बबलु प्रसाद,प्रदीप सिंह,जोगिंदर निषाद, सहदेव चौहान,गौतम सिंह सहित कई लोग मौके पर पहुच कर आग को बुझाने के साथ बगल के खेतों में खड़ी गेहूँ की फसलों को भी बचाने में जुट गये और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।जिसमे दुकानदार सुदामा निषाद का लगभग पन्द्रह हजार की नकदी और दुकान के साथ उसमें रखा लाखो का सामान भी जल कर राख हो गया।गनीमत रही कि आग खेतो तक नही पहुचा, अन्यथा फसलों को भी नुकसान हो सकता था।मंगलवार को सुबह भाजपा नेत्री डॉ. संध्या मिश्रा,अरविन्द सिंह पटेल, ओमप्रकाश सिंह,संजय सिंह सहित कई लोगो ने पहुच कर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।मौके पर पहुचे हल्का लेखपाल धीरेन्द्र राम ने आगलगी में हुई क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking