News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीवाली की चारों ओर मची धूम,सपहा बाजार मे लोगों की भीड़

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 4, 2021  |  2:22 PM

674 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीवाली की चारों ओर मची धूम,सपहा बाजार मे लोगों की भीड़

सपहा/कुशीनगर । अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बना रौशनियों का पर्व दीवाली की चारों ओर धूम मची हुई है। दीपों के इस पर्व पर लोगों के बीच कोरोना का कोई खौफ नहीं दिखा। हालांकि बाजार में खरीदारी के लिए जुटे युवा व बुजुर्ग मास्क लगाकर ही खरीदारी करते दिखे। दीवाली को लेकर बाजार में भीड़ दिन के बाद बढ़ गयी,रौशनियों का पर्व दीवाली को लेकर शहर में दुकानों को सजा धजा दिया गया है। रौशनी के इस त्योहार को लेकर बाजार में लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति से पूरा बाजार सज गया है। मिट्टी के दीये व डिबरी की खूब बिक्री हो रही है।

आपके लिए और..- खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त...

दीवाली को लेकर चारों ओर उत्साह का माहौल कायम है।बाजार में चाइनीज झालर भी खूब बिक रहे है। रंग बिरंगी दीये की भी बिक्री हो रही है। मिट्टी के दीये इस बार अधिक बिक रहे।

*फूलों व मिठाई की हो रही खूब बिक्री*

दीवाली पूजा को लेकर बाजार में सबसे ज्यादा लडडू की बिक्री होती है। लक्ष्मी व गणेश जी को लडडू का ही भोग लगता है। इसीलिए बाजार में पूजन में लडडू मिष्ठान ही चढाया जाता है। इस बार कोरोना काल में भी मिठाई दुकानों में मिठाई का स्टॉक किया गया है।अमन मिष्ठान भण्डार सपहा के मालिक अमन मद्धेशिया पूछने पर बताते है कि मिठाईयों तो बिकती है, लेकिन सबसे ज्यादा लडडू की ही डिमांड रहती है। दीवाली के मौके पर घी के लडडू की बिक्री खूब होती है।खूब मिठाई की बिक्री हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking