News Addaa WhatsApp Group

न्यूज अड्डा के पैनी नजर से उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के कार्यक्रम की कुछ झलकियां

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 13, 2021  |  6:54 PM

1,300 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
न्यूज अड्डा के पैनी नजर से उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के कार्यक्रम की कुछ झलकियां

01. और सूना पड़ा हैलीपैड व हेलीकॉप्टर देखने लगी भीड़

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य को सुबह 11.30 बजे रामपुर गोनहा गांव में कार्यक्रम स्थल पर ही हेलीपैड पर उतरना था लेकिन मौसम खराब होने के चलते कार्यक्रम में बदलाव हो गया। डिप्टी सीएम को कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरकर सड़क मार्ग से खड्डा के रामपुर गोनहा गांव आना पड़ा जिससे हेलीकॉप्टर देखने वाली भीड़ मायूस व हेलीपैड सूनसान रहा।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

02. सड़क किनारे लगे पानी व गढ्ढे को दुरस्त करने में विभाग के छूटे पसीने

खड्डा नगर से सिसवां बाईपास होते हुए लगभग 5 से 6 किलोमीटर दूर रामपुर गोनहां गांव तक रात में हुए बारिश से सड़क किनारे गढ्डे में पानी भर गया था जिसे दूर करने को लेकर लो.नि.विभाग ट्राली- ट्रैक्टर से मजदूरों को लाकर आनन फानन में सड़क के गढ्डो को दुरुस्त करने में जुटा रहा।

03. उत्तराखंड त्रासदी में मृतक सूरज के पिता को चार लाख का चेक प्रदान करते डिप्टी सीएम

उत्तराखंड त्रासदी में खड्डा तहसील क्षेत्र के तिनपरसा निवासी मृतक सूरज 22 वर्ष की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार को पूर्व में मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिवार को 2 लाख रूपये प्रशासन ने दे दिया था। शनिवार को कार्यक्रम में आए डिप्टी सीएम केशव मोर्य ने उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार के संग पहुंचे मृतक के पिता श्रीनिवास को मंच पर बुलाकर 4 लाख का चेक प्रदान किया।

04. एसडीएम ने दिखाई दरियादिली

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य सभा के बाद मंच से उतरकर प्रेस वार्ता के लिए बढ़ गए तो अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला फफक- फफक कर रोने लगी। एसडीएम अरविंद कुमार की नजर बुढ़िया पर पड़ी तो वह उसकी परेशानी सुनकर समस्या के समाधान के लिए सोमवार को एसडीएम कार्यालय बुलाकर हल कराने का आश्वासन दिया तब जाकर महिला चुप हुई व संतुष्ट होकर चली गई।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking