News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: भाजपा जिला पार्टी कार्यालय पर मनाया गया स्थापना दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 6, 2021  |  3:38 PM

873 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: भाजपा जिला पार्टी कार्यालय पर मनाया गया स्थापना दिवस

पडरौना | अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाला भारतीय जनता पार्टी आज भारत ही नहीं वरन् विश्व की प्रमुख पार्टियों में से एक है। यह एक प्रमुख राजनीतिक दल है जिसके विश्व में सबसे अधिक सदस्य हैं।भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरुपता और सम्पूर्ण मानवता के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्र कि दृढ़ता से पालन करता है।
यह बातें भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें कहा।वह पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाइयों को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि राजनीतिक उथल पुथल भरे घटनाक्रमों के बीच 06 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुयी ।एकात्म मानववाद पार्टी का मूल दर्शन है।भाजपा सिद्धान्तों और आदर्शों पर केन्द्रीत राजनीतिक दल है। यह परिवार,जाति या वर्ग की पार्टी नहीं है।हमारा मानना है कि भारत राष्ट्रों का समूह नहीं है, बल्कि यह सनातन राष्ट्र है। हिमालय से कन्याकुमारी तक प्रकृति निर्धारित देश है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्रीय व्यवस्था को मजबूती से अपनाया है। भाजपा अकेला राजनीतिक दल है जो हर तीसरे साल बूथ समिति से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के नियमित चुनाव कराता है।इससे प्रतिभावान लोगों का पार्टी के अलग-अलग स्तरों से लेकर चोटी तक पहुँचना संभव होता रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द नें जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय सहित 7 विधानसभा मुख्यालय ,12 नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत,34 मण्डलों और 2837 बूथों पर धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,विवेकानन्द पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह,सीता सिंह,जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल,बलिराम यादव,डा० सीमा गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रताप दूबे,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री नूतन दूबे,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिशंकर राय और लालबाबू सिंह,सुनील चौहान, छेदी मिश्र,संजीव पाण्डेय,फूलबदन कुशवाहा,केशवनाथ उपाध्याय,शक्ति राव चन्देल,उमेश सिंह,विकास दीक्षित,दीपक चौबे,सुमन्त पाण्डेय,राम आधार कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking