News Addaa WhatsApp Group

पवन सिंह बने “कुली नं. 1” आजकल इस हीरोइन का उठा रहे बैग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2020  |  7:00 PM

1,291 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पवन सिंह बने “कुली नं. 1” आजकल इस हीरोइन का उठा रहे बैग

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और हर्षिका पूनच्चा (Harshika Poonacha) लंदन में एक अनटाइटल्ड भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने गए थे. शूटिंग पूरी करने के बाद दोनों इंडिया वापस आ गए हैं. इस बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी को-स्टार हर्षिका पूनच्चा का बैग कैरी करते नजर आ रहे हैं.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

पवन सिंह (Pawan Singh) ने एयरपोर्ट का ये वीडियो साझा किया है. वीडियो पोस्ट करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन दिया, ‘अपनी हीरोइन हर्षिका पूनच्चा का बैग कैरी करते हुए इंडिया वापस आ गए.’ वीडियो में एक्ट्रेस पवन को अपना बैग ले जाने के लिए धन्यवाद कह रही हैं. वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

वीडियो देख कर एक यूजर ने पवन सिंह (Pawan Singh) के पोस्ट पर कमेंट किया है, ‘स्वीट तो बहुत हैं अक्षरा सिंह से पूछिए कितने स्वीट हैं हमारे पवन भईया.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘किंग इज बैक.’

पवन और हर्षिका (Harshika Poonacha) ने मिड अक्टूबर में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी. दोनों स्टार्स की इस फिल्म का निर्देशन प्रिमांशु सिंह कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म को निशांत उज्जवल और अभय सिन्हा प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके अलावा पवन जल्द ही ‘घातक’ में अफशा के साथ रोमांस करते भी नजर आएंगे. फिल्म में टीनू वर्मा भी हैं, जो फिल्म के निर्देशक भी हैं.

पवन सिंह (Pawan Singh) आखिरी बार फिल्म ‘शेर सिंह’ में नजर आए थे. शशांक राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म में दोनों स्टार्स की एक्टिंग और रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking