News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●बोईसर पुलिस ने गणेशोत्सव से संबंधित शासकीय निर्देशों को लेकर की बैठक.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 7, 2021  |  7:00 PM

1,404 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●बोईसर पुलिस ने गणेशोत्सव से संबंधित शासकीय निर्देशों को लेकर की बैठक.।
पालघर.। बप्पा की शुभागमन की तैयारी पुरे आस्था व विश्वास से आरंभ हो गयी है।मगर कोरोनाकाल के निर्देशों के मद्देनजर नियमानुसार सुव्यवस्था के साथ कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पालघर पुलिस भी पहले से सजग है। शासकीय दिशानिर्देशों को जताने को लेकर जिले की बोईसर पुलिस द्वारा मंगलवार को 10.30 बजे टाकी नाका टीमा हाल में गणेशोत्सव से संबंधित कोविड के नियमानुसार क्षेत्र के सभी सार्वजनिक, नीजी गणेशोत्सव मंडलों के प्रतिनिधियों, पुलिस पाटील,महिला दक्षता समिति, शांतता कमेटी,मोहल्ला कमेटी के सदस्यों समेत संभ्रांत
नागरिकों,मीडियाकर्मियों की बैठक संपन्न हुई.।
      बैठक में राज्य सरकार की ओर गणेशोत्सव को लेकर कोरोनाकाल के मद्देनजर जारी शासकीय दिशानिर्देशों पर उपस्थित लोगों के साथ उपविभागीय पुलिस अधिकारी बोईसर तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बोईसर सुरेश कदम ने सिलसिलेवार तरिके से चर्चा की। 
    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कदम ने सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि कोरोनाकाल के परिस्थितियों के मद्देनजर गणेशोत्सव को सादगीपूर्ण तरिके से सौहार्दपूर्ण संपन्न कराये। सार्वजनिक श्रीगणेश मूर्ति चार फूट व नीजी गणेश मूर्ति दो फुट ऊँचाई की स्थापना करें। मंडपों की सजावट पर ध्यान देते हुए भीड़भाड़ से बचने की कोशिश होनी चाहिए और विर्सजन यात्रा में ढोल ताशे गांजे बाजे और झांकियों की आज्ञा नही रहेंगी।
    बैठक में बोईसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश सालुंके,उपनिरीक्षक संदीप पाटील, योगेश खौंडे व पुलिस नाईक दादा शिंदे भी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दहेज की बलि चढ़ी बहू! कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
दहेज की बलि चढ़ी बहू! कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस…

अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा
अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान…

“हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या लीपापोती? आखिर किसे बचाने की कोशिश?”
“हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या लीपापोती? आखिर किसे बचाने की कोशिश?”

कुशीनगर। “जहां जज खुद मांस बेचता हो, वहां बकरी मुकदमा नहीं जीत सकती…” आम…

चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking