हाटा (कुशीनगर)। मथौली बाजार स्थित श्री ठाकुर पतित पावन श्री राम जानकी मंदिर की देवत्व संपत्ति की कृषि भूमि पर तैयार धान की फसल को लेकर विवाद की आशंका गहराने लगी है। फसल की अवैध कटाई, लूट और भूमि पर कब्जे की आशंका जताते हुए मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी को ज्ञापन देकर तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है। समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर की संपत्ति और फसल की सुरक्षा के साथ-साथ दोनों संतों के सम्मान तथा उनके भरण-पोषण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन के अनुसार, मंदिर की देवत्व संपत्ति से संबंधित कृषि भूमि मथौली(बसहवां) में स्थित है। गाटा संख्या 2513 की लगभग 1.6590 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल बोई गई है, जो अब पकने की अवस्था में है। समिति का कहना है कि इस फसल से प्राप्त उपज भगवान श्रीराम की सेवा, राजभोग, मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों तथा साधु-संतों के भरण-पोषण के लिए महत्वपूर्ण है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ अराजक तत्वों की ओर से बार-बार धमकी दी जा रही है कि धान की फसल को जबरन काट लिया जाएगा। समिति ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है और फसल को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।मंदिर की संपत्ति को लेकर विवाद के बीच समिति ने ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की है, जिससे किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।
समिति का कहना है कि दोनों संत पूजनीय हैं और उनके सम्मान, धार्मिक परंपराओं तथा भरण-पोषण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।समिति की मांग है कि धान की फसल की कटाई प्रशासन की निगरानी में कराई जाए और पूरी उपज को मंदिर परिसर में सुरक्षित रखा जाए। इसके बाद मंदिर की व्यवस्था, दोनों संतों के वैध अधिकारों और आपसी सहमति को ध्यान में रखते हुए उपज के उपभोग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि फसल को लेकर किसी प्रकार का विवाद न बढ़े।।
वही उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…