News Addaa WhatsApp Group

पालघर जिला पुलिस द्वारा “हमारी पुलिस-हमारा अभिमान” अभियान का शुभारंभ.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 21, 2022  |  11:05 PM

849 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर जिला पुलिस द्वारा “हमारी पुलिस-हमारा अभिमान” अभियान का शुभारंभ.।

◆बोईसर पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा दस दिवसीय विद्यार्थियों के लिए बोईसर में कार्यक्रम शुरू.।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

   पालघर.|पुलिस पब्लिक म़ें आपसी सामंजस्य एवं आम लोगों में पुलिस के प्रति पनप रहे तमाम तरह की भ्रांतियों को दुरुस्त करने के साथ देश के कर्णधार पाठशालाओं में अध्ययन रत विद्यार्थियों में पुलिस की कारगुजारियों, दिनचर्यायों के साथ उनसे मित्रवत सीधा संवाद बिठाने हेतु पुलिस थानों के निरीक्षण के लिए आमंत्रित एक दस दिवसीय कार्यक्रम ‘हमारी पुलिस-हमारा अभिमान’ नामक अभियान का शुभारंभ पालघर पुलिस बल के सौजन्य से

पुलिस क्षेत्राधिकारी बोईसर विभाग द्वारा सोमवार को बोईसर थाने में पुरे विधि विधान से विद्यार्थियों को स्वागतम करते सुबह की गयी.।

       पालघर पुलिस बल के ‘हमारी पुलिस -हमारा अभिमान’ नामक अभियान पुलिस अधिक्षक पालघर बालासाहेब पाटिल (आईपीएस) के प्रेरणा व अपर पुलिस अधिक्षक  पंकज शिरसाट (म.पु.से) के  दिशानिर्देश तथा बोईसर क्षेत्राधिकारी बोईसर विभाग नित्यानंद झा(आईपीएस) सहा.पुलिस अधिक्षक के मार्गदर्शन में  बोईसर  पुलिस निरीक्षक प्रदीप ब. कसबे, तारापुर के सहा.पुलिस निरीक्षक योगेश जाधव,वाणगाँव के सहा.पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कोली द्वारा सोमवार 21नवंबर से 30 नवंबर तक विभिन्न पाठशालाओं के विद्यार्थियों के साथ बोईसर थाने में दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

     बोईसर थाने में सोमवार सुबह आरंभ हुई ‘हमारी पुलिस- हमारा अभिमान’ कार्यक्रम के लिए थाने में विद्यार्थियों के शुभागमन से पूर्व रंगबिरंगे गुब्बारों के साथ रंगरोगन करके भव्य तरिके से खुशनुमा माहौल में सजाया संवारा गया था.। जिसमें  शिंगाव खुताड आश्रम शाला और

बोईसर मिलट्री स्कूल के बच्चों ने सहभागिता दिखाते हुए अच्छी पुलिसिंग की दिनचर्या,कारगुजारियो, थाने के रखरखाव तथा हवालात में अपराधियों की हालात पुलिस के अस्त्रशस्त्र के साथ पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित कर काफी गौरवान्वित महसूस करते अल्पाहार, शीतल पेय का आनंद लेते हुए फक्र के साथ विदा हुए.।

      इस अवसर पर बोईसर पुलिस स्टेशन के पीएसआई  आशिष पाटिल, विठ्ठल बाबूराव मारीकारी,पु.नाईक सखाराम राठौर, पु.नाईक संदीप मोरे, देवा पाटिल समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी व अन्य थानों के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.।


आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking