विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा
पिपरा बाजार/कुशीनगर | स्थानीय बाजार के टोला मन्सा पट्टी के ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ दबंगो पर गांव में आने जाने वाले मख्य मार्ग को खोद कर आवागमन अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया को प्रार्थना पत्र सौप उक्त अवरुद्ध मार्ग को फिर से चालू करने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
उक्त गांव के अवधेश,अलाउद्दीन,इदु,डोमई,काशी,राजू,अनवर अली,छोटेलाल,पिंटू,प्रदीप,प्रमोद सोनी,राजन सहित लगभग ढाई दर्जन ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव आने जाने के लिए लिए पोखरे की पटरी ही मुख्य मार्ग रहा है जो अब तक अनवरत चलता रहा है परन्तु बीते 16 जुलाई के दिन गांव के ही दबंग व्यक्ति ने उक्त मार्ग को खोद कर पोखरे में मिला दिया जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कराकर दोषी ब्यक्ति पर बिधिक कार्यवाही की जाएगी।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…