News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार: मकान के बरचे को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां,दर्जनों घायल एक व्यक्ति की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2020  |  12:00 PM

1,245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: मकान के बरचे को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां,दर्जनों घायल एक व्यक्ति की मौत WhatsApp
Responsive image

विश्वजीत राय /न्यूज़ अड्डा

पिपरा बाजार/कुशीनगर | खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिशनपुरा बुजुर्ग में गुरुवार की देर शाम मकान के बरचे को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां दर्जनों घायल एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत घटनास्थल पर पहुंची खड्डा पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्क़हा (खड्डा)इलाज के लिए पहुंचाया।
बताते चलें कि पहले से ही ओमप्रकाश पुत्र देवनारायण भारती व वशिष्ठ कुशवाहा के बीच मकान के बरचे को लेकर विवाद चल रहा था आज ओमप्रकाश अपने मकान में बरचा निकाल रहे थे कि विपक्षियों ने आपत्ती जताई जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के देवनारायण उम्र 70 वर्ष की मौत हो गई।
खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गई इधर डॉक्टरों ने दोनों पक्ष के घायल हुए 6 व्यक्तियों की हालत नाजुक देखते हुए ओम प्रकाश भारती,पवन,पीयूष भारती,डिग्गु,वशिष्ठ कुशवाहा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी खड्डा शिव स्वरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव,एस आई अजय पटेल, एसआई संतोष यादव,कॉन्स्टेबल उमाशंकर यादव,रणधीर राय सहित पुलिस बल मौजूद रही।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking